जनपद पीलीभीत महिला अधिकारों के प्रति विद्यालयों में छात्राओं को किया जाये प्रेरित....


 पीलीभीत उ0 प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा एवं नारी सम्मान हेतु प्रारम्भ किये गये मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत आज मिशन शक्ति हेतु नामित नोडल अधिकारी श्रीमती वन्दना वर्मा द्वारा तृतीय दिवस दिवस दिनांक 19.10.2020 को विकासखण्ड पूरनपुर के आंगनबाडी केन्द्र उदयकरनपुर तथा उदयकरनपुर के प्राथमिक विद्यालय एवं सनातन धर्म इण्टर कालेज पूरनपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा महिला सशक्तीकरण पर बल देते हुये विद्यालय में महिलाओं से सम्बन्धित हेल्पलाइन नम्बरों को अंकित कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की छात्राओं को महिला अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की जाये तथा उनको आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया जाये। जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में समस्त विभागों द्वारा अपनी अपनी कार्ययोजना के अनुसार जागरूकता कार्य किये गये जिसमें आंगनबाडी केन्द्रों तथा विद्यालयों में आंगनबाडी कार्यकत्रियों, आशा तथा ए0एन0एम0 की बैठके आहूत की गई तथा नारी स्वालम्बन से सम्बन्धित आॅनलाईन बेवीनार आयोजित किये गये जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विशेष अभियान के अन्तर्गत पाॅक्सो कानून से सम्बन्धित जानकारी प्रदान करने हेतु ब्लाॅक, ग्रामों में संगोष्ठी स्थापित कर कैम्पस में उपस्थित बालिकाओं/महिलाओं को पाॅक्सो कानून के बारे में महिला एवं चाइल्ड गाइन के बारे में बताते हुये स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु जागरूक किया गया द्धारा बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओं के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा के सम्मान में जन सामान्य में जागरूकता फैलाने हेतु महिला कल्याण विभाग द्वारा एल0ई0डी वैन के माध्यम से जनपद स्तर, ब्लाक स्तर एवं ग्राम स्तर पर आडियो, वीडियो, मूवी डिस्प्ले के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा हे। मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के विशेष अभियान के अन्तर्गत पाॅक्सो कानून से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। मिशन शक्ति के अन्तर्गत चाइल्डलाइन द्वारा अमरिया ब्लाक क्षेत्र के फरदिया में प्रोजेक्टर के माध्यम से कोमल फिल्म दिखाई गई और पाॅक्सो एक्ट के बारे में वीडियो आडियो के माध्यम से ग्राम वासियों को जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे लहर उजाला न्यूज़ विक्की मौर्य ब्यूरो रिपोर्ट